फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   1.20 lakh deprived of Pension

1.20 लाख लाभार्थी होंगे समाजवादी पेंशन से महरूम

Wed, 12 Apr 2017 11:10 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 12 Apr 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
1.20 lakh deprived of Pension
रुपए

सीएम योगी आदित्य नाथ ने अखिलेश सरकार की समाजवादी पेंशन योजना पर रोक लगा दी है। योगी सरकार का मानना है, कि समाजवादी पेंशन योजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़झाला है।

विज्ञापन


लिहाजा, लाभार्थियों की पात्रता जांचने के निर्देश दिए गए हैं। योगी सरकार के इस फरमान से समाज कल्याण विभाग में हड़कंप मच गया है। जिले में 1 लाख 20 हजार लाभार्थियों को समाजवादी पेंशन योजना का लाभ दिया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके लिए पात्रों को दस्तावेजों के साथ आवेदन करना होता है। उनका सत्यापन किया जाता है। जिसके बाद पात्र के खाते में पेंशन की धनराशि भेजी जाती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बैठक के बाद समाजवादी पेंशन योजना को रोकते हुए इसके तहत चयनित लाभार्थियों की पात्रता जांचने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जांच करके यह पता लगाया जाए कि जिन लोगों को इस योजना का लाभ मिल रहा है, वे वास्तव में इसके पात्र हैं या नहीं। इस जांच को एक महीने में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री के इस फरमान से योजना का लाभ ले रहे अपात्रों तथा समाज कल्याण विभाग के अफसर-कर्मियों में कार्रवाई के डर से हड़कंप मच गया है। 
 
शुरुआत से ही विवादों रही योजना
समाजवादी पेंशन योजना अपने शुरुआती चरण से ही विवादों में घिरी रही। सत्तापक्ष के विधायकों व नेताओं पर अपने खास लोगों को लाभ दिलाए जाने के आरोप भी लगे हैं। विभागीय सूत्रों की मानें तो शिकायत पर जांच में अब तक करीब तीन सौ अपात्र पाए गए।


जिनके नाम लाभार्थियों की सूची से हटा दिए गए। वहीं शहर की रानी कोठी में महकमे के सुपरवाइजर को फर्जी अभिलेखों सहित दबोचा गया। सुपरवाइजर विनोद कुमार वर्मा फर्जी ढंग से अपात्रों को पेंशन योजना का लाभ दिलवाने का धंधा चला रहा था। जिसके बाद विनोद कुमार वर्मा के खिलाफ केस दर्ज कराते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed