{"_id":"6a25af3c10292bcbce01848e","slug":"sitapur-three-arrested-from-prayer-meeting-for-conversion-by-inducement-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: प्रलोभन देकर धर्मांतरण, प्रार्थना सभा से तीन गिरफ्तार, मौके से धार्मिक सामग्री बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: प्रलोभन देकर धर्मांतरण, प्रार्थना सभा से तीन गिरफ्तार, मौके से धार्मिक सामग्री बरामद
Sun, 07 Jun 2026 11:19 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो, सीतापुर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:19 PM IST
सार
रामकोट थानाध्यक्ष पीयूष सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची तो एक घर में प्रार्थना सभा चल रही थी। यहां कुछ लोग धार्मिक सामग्री के साथ मौजूद थे। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीतापुर रामकोट क्षेत्र के रामनगर खटकरी गांव में आयोजित प्रार्थना सभा में प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले शुक्रवार को भी मिश्रिख क्षेत्र में धर्मांतरण के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास को रविवार दोपहर रामनगर खटकरी गांव में लोगों को प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किए जाने की सूचना मिली। कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।रामकोट थानाध्यक्ष पीयूष सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची तो एक घर में प्रार्थना सभा चल रही थी। यहां कुछ लोग धार्मिक सामग्री के साथ मौजूद थे।
विज्ञापन
पुलिस ने लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी मंजीत, रामकोट के रामनगर खटकरी निवासी विष्णु और रामकोट के ही देवगनपुर निवासी नंदकिशोर मौर्य को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बीते शुक्रवार को मिश्रिख के मोहल्ला थोक निवासी सुरेंद्र को भी धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन