फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Zalim mukhia arrested in nepal

जालिम मुखिया की हुई गिरफ्तारी, अधिकारी बोलने को नहीं तैयार

Mon, 13 Apr 2020 07:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
Zalim mukhia arrested in nepal
नेपाल पुलिस ने जालिम मुखिया की गिरफ्तारी की
विज्ञापन

24 जमातियों को मस्जिद में छिपाने का आरोपी है जालिम
पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)। तब्लीगी जमात के दिल्ली मरकज से लौटे 24 सदस्यों को छपकैया वार्ड नंबर दो की मस्जिदों में छिपाने के आरोपी जालिम मुखिया को नेपाल पुलिस ने शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस अधिकारी उसकी गिरफ्तारी के बारे में कुछ भी नहीं बोल रहे हैं।
नेपाल पुलिस सूत्रों के अनुसार दिल्ली स्थित मरकज से आए 24 जमातियों ने एक अप्रैल को बिहार के जिले रक्सौल से नेपाल की सीमा में जबरन घुसे थे। तब्लीगी जमात से जुड़े जालिम मुखिया पर आरोप है कि उसने इन 24 लोगों को रक्सौल बॉर्डर से नेपाल में घुसने के बाद शरण दी। सूत्रों के अनुसार जालिम मुखिया ने इन लोगों को बॉर्डर से छपकैया तक लाने के लिए दस बाइकों का इंतजाम किया था। इन 24 जमातियों में अधिकांश भारत और इंडोनेशिया व कुछ पाकिस्तान के थे। सभी जमातियों को छपकैया वार्ड नंबर दो की मस्जिद और यतीमखाना की मस्जिद में रखा गया था। बताया जा रहा है कि जालिम मुखिया खुद भी तब्लीगी जमात में शामिल होकर लौटा था।
विज्ञापन

यतीमखाना संचालन कमेटी के अली असगर मदनी उर्फ कालानाग और जगरनाथपुर गांव सभा के प्रधान जालिम मुखिया ने सभी जमातियों के रहने-खाने का बंदोबस्त किया था। बुखार से पीड़ित तीन जमातियों के लार का नमूना लेकर जांच को भेजा गया था जबकि 21 लोगों को स्थानीय सिद्धार्थ स्कूल में क्वारंटीन किया गया। ये तीनों ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 349 जमातियों का पता लगा
नेपाल के प्रदेश नंबर 2 आंतरिक मामलों के मंत्रालय के अनुसार नेपाली जिला रौतहट, सप्तरी व सिराहा में कुल 349 जमाती पाए गए। नेपाल के सुरक्षाकर्मी इन लोगों को खोज रहे हैं। नेपाली सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार इनमें से कुछ जमाती नेपाली जिला सुनसरी व मोरंग में गए हैं।

एक वृद्धा भी हुई कोरोना पॉजिटिव
नेपाल के कैलाली जिले में रहने वाली एक 65 वर्षीय महिला भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई। बताया जा रहा है वृद्धा बीरगंज से 19 लोगों के साथ एक बस में सवार होकर आई थी। उसके साथ सफर करने वाले सभी 19 लोगों को भी क्वारंटीन किया गया है। महिला के साथ ही नेपाल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 13 पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि परसा बीरगंज में पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। जनकपुर और काठमांडू के चिकित्सक व अतिरिक्त पुलिस बल भी वहां पहुंच गया है। हालांकि अधिकारी इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed