फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Youth will get job in security

सुरक्षा क्षेत्र में प्रशिक्षित युवाओं को मिलेगा रोजगार

Mon, 22 Feb 2021 11:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Youth will get job in security
युवाओं को सुरक्षा के क्षेत्र में मिलेगी नौकरी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बेरोजगार युवकों को सुरक्षा के क्षेत्र में प्रशिक्षित कर रोजगार दिया जाएगा। युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए ब्लॉकवार शिविर आयोजित कर उनका पंजीयन और चयन किया जाएगा। भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद एवं एसआईएस इंडिया लिमिटेड की तरफ से आयोजित शिविर में चयनित युवाओं को लखनऊ में प्रशिक्षण देने के बाद नौकरी दी जाएगी। जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) शेषमणि सिंह ने बताया कि शिविर में चयनित युवकों को प्रशिक्षण के बाद स्थायी रोजगार दिया जाएगा।
देश-विदेश में सरकारी, अर्धसरकारी और निजी संस्थाओं को सुरक्षा मुहैया कराने वाली प्राइवेट कंपनी एसआईएस इंडिया लिमिटेड की तरफ से जिले में शिविर आयोजित कर सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर पद के आवेदन लिए जाएंगे। जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह ने इन शिविरों के आयोजन के लिए सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है। इच्छुक बेरोजगार युवक निर्धारित तिथियों में अपनी सुविधानुसार किसी भी ब्लॉक में निर्धारित शिविर में भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। इसमें चयनित अभ्यर्थियों को पंजीकरण के लिए 350 रुपये जमा करना होगा। पंजीकृत चयनित अभ्यर्थी को प्रशिक्षण के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। प्रशिक्षण के बाद उनको निर्धारित तैनाती स्थलों पर सुरक्षा कार्य में स्थायी तौर पर तैनात किया जाएगा। कंपनी के भर्ती अधिकारी करुणाकर त्रिपाठी ने बताया कि चयनित युवकों को निर्धारित मानदेय के साथ ही अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन

हाईस्कूल पास है न्यूनतम योग्यता
प्रदेश के भर्ती अधिकारी करुणाकर त्रिपाठी ने बताया कि सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर पद के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल उत्तीर्ण होना चाहिए। जबकि शारीरिक मापदंड में लंबाई 168 सेमी, सीना 80.85 सेमी और वजन 56 किलोग्राम से ज्यादा एवं 90 किलोग्राम से कम होना चाहिए। सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर ही शिविर आयोजित किए जाएंगे। अन्य जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9125973571 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 को भनवापुर में आयोजित होगा शिविर
ब्लॉकवार शिविर की तिथियां निर्धारित की गईं हैं। इसके तहत 24 फरवरी को भनवापुर ब्लॉक में, 25 को डुमरियागंज, 26 इटवा, 27 को खुनियांव, 28 फरवरी को बांसी में शिविर आयोजित किया जाएगा। एक मार्च 2021 को मिठवल, दो मार्च को खेसरहा, तीन को बढ़नी, चार को शोहरतगढ़, पांच को लोटन, छह को बर्डपुर, सात को उसका बाजार, आठ को जोगिया और नौ मार्च को नौगढ़ ब्लॉक में शिविर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed