{"_id":"6467b89272cc752f8a01a7b6","slug":"youth-returning-from-mumbai-to-village-dies-in-road-accident-siddharthnagar-news-c-7-1-173577-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मुंबई से गांव लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मुंबई से गांव लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
Fri, 19 May 2023 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 19 May 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
राज कुमार। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर/खेसरहा। थाना क्षेत्र के बांसी-खलीलाबाद मार्ग स्थित नौडिहवा पुलिया के पास बृहस्पतिवार रात एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए के लिए भेज दिया है। मौत की खबर मिलने के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक खेसरहा थाना क्षेत्र का हरैया गांव निवासी राजकुमार (23) महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में रहकर काम करता था। बताया जा रहा है कि वह कमाकर बृहस्पतिवार को ही लौटा था। रात 10 बजे वह गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर उतरा और वहां से अपनी बहन के घर घघसरा चला गया। वहां पर बाइक लिया और रात में ही घर के लिए रात में निकला था। रात में आते समय नौडीहवा पुलिया के पास वह दुर्घटना का शिकार हो गया। मामला देर रात का होने की वजह से लोगों की देर में नजर पड़ी थी। आसपास के लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल को देखकर लगता है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। शव के चेहरे व नाखून में मिट्टी लगी थी, जिससे पता चलता है कि टक्कर के बाद युवक तड़पा होगा व उठने का प्रयास किया होगा। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और घरवाले भी पहुंच गए। राजकुमार की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में थानाध्यक्ष खेसरहा शशांक सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।