फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Youth injured in car collision

Siddharthnagar News: कार की टक्कर से युवक घायल

Thu, 25 Dec 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 25 Dec 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in car collision
ढेबरुआ। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बढ़नी कस्बे में बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हरिहरगंज (बलरामपुर) निवासी प्रदीप कुमार (45) पुत्र रामदेव वर्तमान में बढ़नी बाजार में रहते हैं। वह रात करीब साढ़े आठ बजे एक महिला को बाइक पर बैठाकर स्टेशन रोड स्थित दुकान से पिज्जा लेने जा रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर जा गिरे, जबकि कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही बढ़नी चौकी की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी पहुंचाया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. प्रदीप वर्मा ने बताया कि घायल के पैर में फ्रैक्चर एवं गंभीर चोटें हैं। उन्हें तत्काल माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज, सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed