फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Youth injured in accident dies while waiting for ambulance

Siddharthnagar News: एंबुलेंस के इंतजार में हादसे में घायल युवक की मौत

Fri, 29 Nov 2024 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 29 Nov 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in accident dies while waiting for ambulance
मृतक रमन श्रीवास
शोहरतगढ़। एंबुलेंस की देरी ने हादसे के शिकार एक युवक की जान ले ली। घटना बृहस्पतिवार देर शाम चिल्हिया थाना क्षेत्र के कपिया चौराहे पर हुई। मौके से गुजर रहे शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने घटना की जानकारी चिल्हिया पुलिस और एंबुलेंस को भी दी।
विज्ञापन

विधायक का आरोप है की सूचना देने के 40 मिनट बाद तक न तो एंबुलेंस पहुंची और न ही पुलिस। घायल की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के परसा निवासी रमन श्रीवास (21) पुत्र टीकाराम बृहस्पतिवार को बाइक से किसी कार्य से नौगढ़ गया था। देर शाम सनई से शोहरतगढ़ मार्ग से अपने घर ग्राम पंचायत परसा स्टेशन लौट रहा रहा था। अभी वह कपिया चौराहे के आगे श्रीराम जानकी मंदिर सिरवत के पास पहुंचा। तभी शोहरतगढ़ की तरफ से आ रही पिकअप ने बाइक के सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में वह रमन निवास गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। वहीं मौके से गुजर रहे विधायक विनय वर्मा भीड़ को देखकर रुक गए।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने चिड़िया पुलिस और एंबुलेंस को जानकारी दी। सूचना देने के 40 मिनट बाद तक न तो चिल्हिया पुलिस पहुंची और न ही एंबुलेंस पहुंची। विधायक विनय वर्मा डीएम व सीएमओ को फोन लगाते रहे। बाद में घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाते ही मौत हो गई।क
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed