{"_id":"6aff3d669c2a89a0b00c802b","slug":"youth-from-lakhimpur-kheri-dies-after-combine-harvester-overturns-three-others-injured-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-168423-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कंबाइन मशीन पलटने से लखीमपुर खीरी के युवक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कंबाइन मशीन पलटने से लखीमपुर खीरी के युवक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
कपिलवस्तु(सिद्धार्थनगर)। नेपाल के कपिलवस्तु जिले के सेमरी महराजगंज गांव में बृहस्पतिवार को धान की कटाई के दौरान कंबाइन मशीन अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में मशीन पर सवार भारतीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।
मृतक की पहचान लखीमपुर खीरी निवासी दिनेश कुशवाहा (38) के रूप में हुई है। बताया गया कि कटाई के दौरान कंबाइन मशीन गड्ढे के किनारे पहुंच गई। इससे चालक नियंत्रण खो बैठा और मशीन पलट गई। हादसे में महेंद्र कुशवाहा, त्रिपाल कुशवाहा और कलीम घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए तौलिहवा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस डीएसपी रिपेंदर सिंह ने बताया कि मृतक दिनेश कुशवाहा भारत के लखीमपुर खीरी जिले का निवासी था।