{"_id":"6a382fcfed4a3d3c190ab693","slug":"youth-from-dumariyaganj-dies-after-truck-overturns-in-jharkhand-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-160141-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: झारखंड में ट्रक पलटने से डुमरियागंज के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: झारखंड में ट्रक पलटने से डुमरियागंज के युवक की मौत
Mon, 22 Jun 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औराताल। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के परसा गांव निवासी सुफियान (19) की झारखंड में सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार को शव गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
परसा गांव निवासी सुफियान (19) पुत्र अब्दुल वफा ट्रक पर क्लीनर के रूप में काम करता था। बताया जाता है कि वह सुहेलवा निवासी विनोद दुबे के ट्रक पर चालक के सहयोगी के रूप में कार्यरत था। विनोद दुबे का पुत्र बृजेश ट्रक चलाता है। दोनों कोयला लाने के लिए झारखंड गए थे।
परिजनों के अनुसार शुक्रवार रात करीब 11 बजे कोयला लेकर लौटते समय झारखंड में ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद वाहन अनियंत्रित हो गया। चालक ने ट्रक को संभालने का प्रयास किया लेकिन सड़क की स्थिति खराब होने के कारण ट्रक सड़क किनारे स्थित एक खाली झोपड़ी से टकराकर पलट गया।
विज्ञापन
हादसा रात में होने के कारण आसपास के लोगों को तत्काल जानकारी नहीं हो सकी। कुछ देर बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। तब तक सुफियान की मौत हो चुकी थी जबकि चालक बृजेश घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शनिवार को शव गांव पहुंचने पर परिवार में मातम छा गया। सुफियान घर का कमाऊ सदस्य बताया जा रहा है।