{"_id":"6236be7156561b4f1c30745b","slug":"youth-drowned-after-went-to-pokhara-to-wash-colors-of-holi-in-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: होली का रंग धोने के लिए पोखरे में गया था युवक, डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: होली का रंग धोने के लिए पोखरे में गया था युवक, डूबकर मौत
Sun, 20 Mar 2022 11:11 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:11 AM IST
सार
रंगो और खुशियों का पर्व पल भर में ही मातम में बदल गया, जब सदर थाना क्षेत्र के पुरानी नौकर स्थित पश्चिम टोला मोहल्ले का युवक रंग धोने के लिए नदी में नहाने चला गया। नहाते समय पैर फिसलने से वह गहरे पानी में जाकर डूबने लगा, आसपास के लोग जब तक उसकी मदद करते तब तक वह पानी में डूब गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले के होली के रंग को धुलने के लिए पोखरे में नहाने गए युवक की गसरे पानी में डूबने से मौत हो गई। होली की खुशियां पल भर में गम में बदल गई। मामला सदर थाना क्षेत्र के पुरानी नौगढ़ स्थित पश्चिम गोला मोहल्ले की है घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
क्षेत्र के पुरानी नगर कस्बा स्थित पश्चिम गोला मोहल्ला निवासी राजकुमार अट्ठारह शनिवार को होली खेल रहा था। बताया जा रहा है कि होली खेलने के बाद वह पोखरे में नहाने गया था। नहाते समय पैर फिसलने से वह गहरे पानी में जाकर डूबने लगा।
विज्ञापन
आसपास के लोग उसे डूबता देख जब तक कूदकर बचाने की कोशिश, करते वह डूब चुका था। इसके बाद गोताखोरों की मदद से घंटों मशक्कत करके सदर पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
वहीं, मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस बारे में पुरानी नौगढ़ चौकी प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। शव को बाहर निकलवाने के बाद पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।