फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Youth dies in vehicle collision

Siddharthnagar News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Tue, 07 Apr 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 07 Apr 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in vehicle collision
सिद्धार्थनगर। बांसी कोतवाली क्षेत्र के बांसी- बस्ती मार्ग पर स्थित फजिहतवा नाला के पास मंगलवार को अज्ञात वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कमलचंद (38) पुत्र छोटू, निवासी सूपा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जोगिया क्षेत्र के फजिहतवा पुल पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बांसी और जोगिया पुलिस मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की तलाश के प्रयास जारी हैं। घटना से स्वजन में कोहराम मच गया है और गांव में शोक का माहौल है। इस संबंध में कोतवाल बांसी मृत्युंजय पाठक ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed