{"_id":"66a7faa13f07d4eef3056c19","slug":"youth-dies-in-road-accident-friend-injured-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-121628-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्त जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्त जख्मी
Tue, 30 Jul 2024 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 30 Jul 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
उसका थाना क्षेत्र के बकैनिहा गांव के पास हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
उसका बाजार। उसका-बृजमनगंज मार्ग पर बकैनिहा के पास सोमवार सुबह सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल का नजदीक सीएचसी में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के उसका राजा निवासी जुगित वर्मा (21) अपने दोस्त अजय साहनी (19) के साथ सोमवार की सुबह बाइक से झारखंडी महादेव शिव मंदिर पर दर्शन के लिए जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जुगित बकैनिहा के पास पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से आ रहे वाहन की चपेट में आ गए। इसमें जुगित और इनका दोस्त अजय गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से जुगित को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल अजय को सीएचसी उसका बाजार ले जाया गया, जहां इनका इलाज चल रहा है। मौका देखकर चालक वाहन समेत फरार हो गया।
इस संबंध में प्रभारी एसओ चंद्रशेखर पांडेय ने बताया कि पुलिस द्वारा उसका-बृजमनगंज मार्ग के किनारे लगे सीसीटीवी कैमरा खंगाला जा रहा है। जल्द ही दुर्घटना करने वाले वाहन का पता चल जाएगा।