फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Youth dies by drowning in pond due to foot slipping

Siddharthnagar News: पैर फिसलने से तालाब में डूबकर युवक की मौत

Wed, 16 Aug 2023 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Aug 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Youth dies by drowning in pond due to foot slipping
त्रिलोकपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के रमवापुर राउत गांव निवासी एक युवक की बुधवार सुबह तालाब में डूबने से मौत हो गई है। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा कर शव को परिजनों को सौंप दिया है।


क्षेत्र के रमवापुर राउत गांव निवासी दशरथ (25) पुत्र रामकिशोर बुधवार सुबह मार्निंंग वाक के लिए गांव के दक्षिण डिवलीडीहा मिश्र गांव की तरफ गया था। लौटते समय बगल स्थित तालाब के पास गया। जहां उसका पैर फिसल गया। वह गहरे पानी में डूब गया। काफी देर तक जब दशरथ घर नहीं लौटा तो परिजन तलाशने लगे। किसी ने बताया कि डिवलीडीहा मिश्र गांव के तालाब के पास देखा था तो परिजन ग्रामीणों की मदद से उसे तालाब में ढूंढने लगे। काफी देर बाद उसका शव तालाब में मिला। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। प्रधान डॉ. कमलेश मिश्र ने त्रिलोकपुर थाना को सूचना दे दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर सूर्यप्रकाश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर टीम के साथ गया था। परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। इसलिए पंचनामा करा कर शव को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed