फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Youth dies by burning in straw

पुआल में जलकर युवक की मौत

Tue, 23 Nov 2021 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Youth dies by burning in straw
पुआल में जलकर युवक की मौत
विज्ञापन

ककरहवा। मोहाना थाना क्षेत्र के खैराटी गांव के टोला बरदहवा में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में पुआल में जलने से मौत हो गई। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के रामनगर पुल के पास रखे पुआल के साथ जले युवक का शव लोगों ने देखा। जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। शव की पहचान खैराटी गांव के बरदहवा निवासी धर्मेंद्र (37) के रूप में हुई। पुल के पास युवक की साइकिल तथा मोबाइल फोन और आधार कार्डं बरामद हुआ। गांववालों ने बताया कि धर्मेंद्र अभी 15 दिन पूर्व पंजाब से घर लौटे थे। उनकी पहली पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। धर्मेंद्र का अपनी दूसरी पत्नी से अनबन थी।
विज्ञापन

मोहाना थानाध्यक्ष जयप्रकाश दूबे का कहना है कि सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने पुआल में आग लगाकर अपनी जान दे दी। जानकारी मिली है कि युवक काफी दिनों से अवसाद में था। पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed