फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   youth beaten and shaved head

लड़की से मिलने गए युवक की पिटाई के बाद सिर मुंडवाया, वीडिया हुआ वायरल

Thu, 28 May 2020 08:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 28 May 2020 08:05 PM IST
सार

  • पुलिस ने मारपीट करने और वीडियो बनाने वाले छह लोगों को हिरासत में लिया
  • भवानीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है मामला

विज्ञापन
youth beaten and shaved head
युवक की पिटाई करते मनबढ़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले के भवानीगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में एक लड़की से मिलने गए एक युवक की पिटाई और सिर मुंडवाने का वीडियो वायरल हुआ है। घटना बुधवार की बताई जा रही है। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं पीड़ित युवक के पिता थाने पर तहरीर देने की तैयारी में था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी एक 22 वर्षीय युवक गांव लगभग तीन किलोमीटर दूर दूसरे गांव में लड़की से मिलने गया था। बताया जा रहा है कि वहीं कुछ दूरी पर गांव के कुछ लड़के खेल रहे थे। दोनों को देखने के बाद जब तक मौके पर पहुंचते लड़की तो चली गई, लेकिन युवक को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


वायरल हुए वीडियो में दिखाया गया है कि एक युवक को कुछ लोग पीट रहे हैं। पिटाई करने के बाद लड़कों ने युवक के सिर के बाल काट रहा है। वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो चर्चा की विषय बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला पुलिस के संज्ञान में पहुंचा तो छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की जा रही है। एसपी विजय ढुल ने बताया कि मामला सामने आने के बाद जांच की गई। इसके बाद छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। पीड़ित युवक के पिता तहरीर देने के लिए भवानीगंज थाने में पहुंचे थे। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed