{"_id":"62b9e9e91e2e6c3ac97c44b3","slug":"youth-arrested-stolen-bike-recovered-siddharthnagar-news-gkp441842878","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद
ककरहवा। मोहाना थाने की पुलिस ने रविवार देर शाम ककरहवा सीमा पर जांच के दौरान एक युवक को पकड़कर उसके पास से चोरी की बाइक और नशे के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवा बरामद की।
पूछताछ करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मोहाना थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि रविवार देर शाम भारत-नेपाल सीमा पर ककरहवा में जांच की जा रही थी। उसी दौरान संदिग्ध हाल में बाइक से एक युवक नेपाल जाता हुआ दिखाई दिया।
रोककर उससे पूछताछ की गई तो पता चला कि बाइक चोरी की है। पकड़े गए युवक ने बताया कि उसने बाइक ककरहवा बाजार से चोरी की थी और उसे नेपाल में किसी व्यक्ति को बेचने जा रहा था। युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से नशे के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवा भी बरामद की गई। पूछताछ में उसने अपनी पहचान नेपाल के लुंबिनी थाना क्षेत्र के तरकुलहा निवासी तौफीक अहमद बताया। उसके बाद उस पर केस दर्ज करके उसका चालान कर दिया गया।