फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   youth and farmers are in trouble in bjp government

भाजपा सरकार में किसान-नौजवान परेशान : माता प्रसाद

Mon, 22 Nov 2021 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
youth and farmers are in trouble in bjp government
भाजपा सरकार में किसान-नौजवान परेशान : माता प्रसाद
विज्ञापन

इटवा। राम प्रसाद शिक्षण संस्थान बिस्कोहर में सपा की ओर सभा का आयोजन किया गया। इसमें सपा नेताओं ने सरकार सवाल उठाए। पूर्व विधानसभाध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि वर्तमान की भाजपा सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था से किसान, नौजवान, महिला, गरीब, अल्पसंख्यक, छात्र सब त्रस्त हो चुके हैं।
भाजपा सरकार लोगों के अधिकारों को खत्म करना चहती है और देश को अधिनायक वाद की तरफ ले जाना चाहती है। इस सरकार में सबसे ज्यादा लोग पुलिस उत्पीड़न के शिकार हो रहे हैं। भाजपा के लोग प्रदेश में सबसे ज्यादा अराजकता फैलाने का काम कर रहे हैं। इनसे सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री डॉ. एसपी यादव ने कहा कि सपा सरकार में पूरे प्रदेश में जो विकास का कार्य हो रहा था, वह इस सरकार में ठप पड़ा हुआ है। भाजपा ने बीते 4 वर्षों में सिर्फ सपा सरकार के कार्यों का फीता काटने का काम किया है और देश व प्रदेश में महंगाई बढ़ाने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जमील सिद्दीकी, बेचई यादव, अजय चौधरी, बीएन, तिवारी, बब्बू तिवारी, उदयभान तिवारी, तालेश्वर निषाद, अब्दुल लतीफ, सुरेश पांडेय, देवेंद्र प्रताप सिंह, आदिका मिश्र, पप्पू पांडेय, अफजल हुसैन, नईम रायनी, एजाज शाह, प्रमोद मिश्र, राकेश मिश्र, विजय गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed