{"_id":"574dce1d4f1c1b0e761096e0","slug":"youngsters-will-station-in-older-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को मिलेगा थाना, उम्रदराज आफिस में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को मिलेगा थाना, उम्रदराज आफिस में
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 31 May 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन के मेस में खाना परोसते सीओ सदर अकमल खान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए पुलिस अधीक्षक ने सोमवार की देर शाम पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण किया। देर शाम ऑफिस में बैठ कर नई परंपरा की शुरुआत की। इसके साथ ही विभाग में कई बदलाव करने का भी संकेत दिया है। थानों में तैनात उम्रदराज सिपाहियों को पुलिस ऑफिस में तैनात किया जाएगा। नए उम्र के सिपाहियों को थानों में तैनाती मिलेगी।
पुलिस अधीक्षक महेंद्र यादव ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। लाइन व ऑफिस में मौजूद नौजवान सिपाहियों को देखने के बाद सीओ ऑफिस व आरआई को निर्देश दिया कि तीन दिनों के अंदर कितने कम उम्र के जवान हैं, लिस्ट को दफ्तर में भेजें।
मंशा बताया कि थानों में तैनात उम्रदराज सिपाही को फील्ड की ड्यूटी के स्थान पर ऑफिस में अटैच कर काम लिया जाएगा। कहा कि युवा सिपाही काम को तेजी से संपादित करेंगे। एक उम्र को पार करने वाले सिपाहियों में चुस्ती नहीं रह जाती है।
विज्ञापन
ऐसे सिपाहियों की लिस्ट मंगवाई गई है। जल्द ही बड़ा फेरबदल किया जाएगा। इस संबंध में एसपी महेंद्र यादव ने कहा कि पुलिस ऑफिस में कार्यरत युवा सिपाहियों को थानों में तैनात किया जाएगा। उम्रदराज व शारीरिक रूप से असक्षम हो चुके सिपाहियों के तजुर्बे का लाभ लिखापढ़ी में लिया जाएगा।