फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   youngster drowend

Siddharthnagar News: दोस्त के साथ नहाने गया किशोर डूबा, मौत

Wed, 29 May 2024 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 29 May 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
youngster drowend
फोटो- है
विज्ञापन

- शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बानगंगा नदी में हुई घटना

- गोताखारों की मदद से पुलिस ने शव को नदी से निकलवाया

संवाद न्यूज एजेंसी

शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के बानगंगा नदी के बैराज फाटक के पास मंगलवार को लगभग साढ़े तीन बजे नदी में नहाने गए एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा कि दोपहर बाद दो किशोर बानगंगा नदी बैराज फाटक के पास नदी में नहा रहे थे। तभी यह घटना हुई।
क्षेत्र के धनौरा निवासी सोहेब (16) पुत्र नूरमोहम्मद परिजन के साथ 15 दिन पहले मुंबई से अपने ननिहाल में एक शादी में आया था। मंगलवार को दोपहर बाद अपने मामा के 14 वर्षीय लड़के के साथ बानगंगा नदी में नहाने आया था। दोनों एक साथ नदी में नहाने के लिए नदी कूद गए। कुछ देर बाद नहाकर अयान बाहर निकल गया। और सोहेब को भी कहा निकल जाओ अब घर चलते हैं। जबतक अयान कपड़ा पहने के लिए जाता, उसी दौरान सोहेब गहरे पानी चला गया और डूबने लगा। जिसे देखकर अयान शोर मचाने लगा। और खुद एक डंड़े के सहारे उसे बचाने लगा। लेकिन तबतक वह गहरे पानी में समा गया। शोर सुनकर आसपास लोग एकत्र हो गए। कुछ स्थानीय गोताखोर नदी छलांग लगाकर ढूंढने में जुट गए। लगभग एक घटना खोजबीन के बाद उसे ढूंढ निकला। बाहर लाने के बाद मौके पर पहुंचे परिजन उसे जीवित की आस में शोहरतगढ़ एक निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन आनन-फानन में जिले एक निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही मृतक किशोर की मां मन्ना सोहेब कहकर उसके कपड़े से लिपट कर रोने बिलखने लगी। और रोते-रोते बेहोश हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष राज कुमार पांडेय ने बताया कि डूबे हुए किशोर को जीवित होने की आस में जिले के एक अस्पताल लेकर परिजन गए थे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


---

चार दिन पहले डूबने से चली गई एक की जान

शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के गोल्हौरा गांव के पास बानगंगा नदी में चार दिन पहले शनिवार को शाम चार बजे लगभग एक किशोर तीन दोस्तो के साथ नहाने गया था। नहाते समय किशोर गहरे पानी चले जाने डूब कर उसकी मौत हो गई थी। उसका शव 24 घंटे बाद लगभग नदी में एक किमी सर्च करने के बाद एनडीआरएफ टीम ने ढूढ़ निकाला था। अभी उसके मौत का दर्द लोगों में कम नहीं हुआ था कि चार दिन बाद दूसरी घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed