फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Youngster died due to collision with an unknown vehicle

Siddharthnagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Thu, 25 Apr 2024 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 25 Apr 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Youngster died due to collision with an unknown vehicle
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


लोटन। कोतवाली क्षेत्र के लोटन कस्बा के पास घोंघी पुल के करीब अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक कोमा में चला गया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके जेब से मिले पहचान पत्र के अनुसार वह शाहजहांपुर जिला के कोराबारी कस्बा का निवासी है।


घोंघी पुल के पास बुधवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल जा रहे एक 18 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी। लोगों ने युवक को लोटन सीएचसी पहुंचाया। उसके दोनों पैर टूट हुए थे। नाक व सिर से खून बह रहा था। युवक कोमा में था। उसके जेब से मिले आधार कार्ड के अनुसार उसका नाम शेखर पुत्र कमलेश है। वह शाहजहांपुर जिला के कोराबारी थाना के कोराबारी कस्बा का रहने वाला है। वह लोटन क्यों और किस लिए आया था पता नहीं चल सका है। कुछ लोग अनुमान लगा रहे हैं कि फेरी वाला हो सकता है। हालत नाजुक देख कर लोटन सीएचसी से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। लोटन पुलिस का कहना है कि उसे घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed