Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Young man visiting in-laws' home was strangled to death.

Siddharthnagar News: गला घोंटकर की गई थी ससुराल आए युवक की हत्या

Thu, 25 Jun 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 25 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Young man visiting in-laws' home was strangled to death.
मृतक.......अनिल यादव। फाइल फोटो
सिद्धार्थनगर। भवानीगंज थाना क्षेत्र के भैंसहिया गांव में ससुराल में आए अनिल कुमार यादव की मौत गला दबाने से हुई थी। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है। मृतक के पिता राम सेवक यादव ने ससुराल के लोगों पर बेटे की पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भवानीगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर ससुर महेश यादव और साले कल्लू यादव पर हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गोंडा जनपद के खोड़ारे थाना नरहरपुर दल्लीजोत गांव निवासी रामसेवक यादव ने 24 जून को भवानीगंज थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि उनके बेटे अनिल कुमार यादव ने अपनी मर्जी से उर्मिला देवी पुत्री महेश यादव ग्राम भैसहिया थाना भवानीगंज सिद्धार्थनगर से प्रेम विवाह किया था। उसके एक बेटा और एक बेटी है। अनिल यादव 15 दिन पहले रोजी-रोजगार के लिए शहर गया था। भैसहियां स्थित ससुराल में साले की शादी 21 जून को शादी थी। ससुर महेश यादव ने फोन करके दामाद को बुलाया। आरोप है कि ससुर और साले कल्लू यादव प्रेम विवाह से नाराज थे। मंगलवार रात में मौका पाकर ससुराल पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया।
विज्ञापन

हालत नाजुक देख पत्नी उर्मिला ने अपने ससुर रामसेवक यादव को फोन कर सूचना दी। कुछ समय बाद अनिल यादव के दो भाई सुनील और संदीप घर लेकर आए और एंबुलेंस से इलाज के लिए बस्ती ले जाने लगे। रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंचे कृष्ण गोपाल राय थानाध्यक्ष खोड़ारे जनपद गोंडा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इधर, भवानीगंज पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने की बात कहकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट दर्ज करने के इंतजार में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ खोड़ारे कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की बात सामने आई है। संबंधित थाने को इस बारे में रिपोर्ट से अवगत कराया गया है। आगे की कार्रवाई वहीं से होगी।

वहीं, एसओ भवानीगंज विजय शंकर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है। तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों पर हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed