{"_id":"6480c368761c809aa3052f91","slug":"young-man-got-electrocuted-while-connecting-electric-wire-died-siddharthnagar-news-c-7-1-197579-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आए युवक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आए युवक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Thu, 08 Jun 2023 04:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 08 Jun 2023 04:36 PM IST
सार
थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहसीलदार इटवा धर्मवीर भारती ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर लेखपाल कमलेश को भेजा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जो भी सरकारी सहायता होगी वह दी जाएगी।
विज्ञापन
मनोज विश्वकर्मा। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले में त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के महादेव गजपुर गांव में मंगलवार रात घर की बिजली का तार जोड़ते समय एक युवक करंट की चपेट में आ गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के बाद गांव में मातम छाया हुआ है।
क्षेत्र के महादेव गजपुर गांव निवासी मनोज विश्वकर्मा (35) पुत्र नाथूराम विश्वकर्मा मंगलवार घर में बिजली की तकनीकी समस्या आने के बाद बिजली के तार को जोड़ रहे थे। इसी बीच वह करंट की चपेट में आ गए। जबतक आपूर्ति बंद की जाती वह गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की जानकारी तत्काल डायल-112 पर दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें पीचएसी इटवा पहुंचाया। जहां देखते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही उनकी पत्नी सावित्री व बच्चे फूट फूटकर रोने लगे। मृतक के परिवार वालों की सूचना पर त्रिलोकपुर पुलिस ने सीएचसी इटवा पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: पंखे से लटकता मिला विवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस
मृतक मनोज के परिवार में पत्नी सावित्री व उनके दो बेटे प्रेम (9), प्रिंस (6) व एक बेटी परी (4) है। मनोज के पिता नाथूराम की दो माह पूर्व बीमारी से मौत हो चुकी है। उनके परिवार की माली हालत ठीक नहीं है। पिता के बाद परिवार का देखभाल करने वाला मनोज ही थे। अब मनोज की मौत के बाद उनके बाल बच्चों की देखभाल करने वाला कोई नहीं है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहसीलदार इटवा धर्मवीर भारती ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर लेखपाल कमलेश को भेजा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जो भी सरकारी सहायता होगी वह दी जाएगी।