फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Young man got electrocuted while connecting electric wire died

Siddharthnagar News: बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आए युवक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Thu, 08 Jun 2023 04:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 08 Jun 2023 04:36 PM IST
सार

थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहसीलदार इटवा धर्मवीर भारती ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर लेखपाल कमलेश को भेजा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जो भी सरकारी सहायता होगी वह दी जाएगी।

विज्ञापन
Young man got electrocuted while connecting electric wire died
मनोज विश्वकर्मा। फाइल फोटो

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले में त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के महादेव गजपुर गांव में मंगलवार रात घर की बिजली का तार जोड़ते समय एक युवक करंट की चपेट में आ गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के बाद गांव में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन


क्षेत्र के महादेव गजपुर गांव निवासी मनोज विश्वकर्मा (35) पुत्र नाथूराम विश्वकर्मा मंगलवार घर में बिजली की तकनीकी समस्या आने के बाद बिजली के तार को जोड़ रहे थे। इसी बीच वह करंट की चपेट में आ गए। जबतक आपूर्ति बंद की जाती वह गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की जानकारी तत्काल डायल-112 पर दी गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें पीचएसी इटवा पहुंचाया। जहां देखते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही उनकी पत्नी सावित्री व बच्चे फूट फूटकर रोने लगे। मृतक के परिवार वालों की सूचना पर त्रिलोकपुर पुलिस ने सीएचसी इटवा पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पंखे से लटकता मिला विवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस


मृतक मनोज के परिवार में पत्नी सावित्री व उनके दो बेटे प्रेम (9), प्रिंस (6) व एक बेटी परी (4) है। मनोज के पिता नाथूराम की दो माह पूर्व बीमारी से मौत हो चुकी है। उनके परिवार की माली हालत ठीक नहीं है। पिता के बाद परिवार का देखभाल करने वाला मनोज ही थे। अब मनोज की मौत के बाद उनके बाल बच्चों की देखभाल करने वाला कोई नहीं है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहसीलदार इटवा धर्मवीर भारती ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर लेखपाल कमलेश को भेजा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जो भी सरकारी सहायता होगी वह दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed