फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Young man dies at in-laws' house under suspicious circumstances.

Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में ससुराल आए युवक की मौत

Tue, 30 Jun 2026 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 30 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Young man dies at in-laws' house under suspicious circumstances.
तुलसियापुर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के मधवापुर सिवान में तुलसियापुर-रेड़वरिया मार्ग पर ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह युवक की लाश को एक पेड़ से लटके देखा। लोगों ने इसकी सूचना ढेबरुआ पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी ने उसकी शिनाख्त की। मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, महराजगंज जिले के सोनौली थाना क्षेत्र के कुंसेरवा निवासी पप्पू पांडेय (35) पुत्र सभापति अपने ससुराल ढेबरुआ थाना क्षेत्र के तुलसियापुर में आए थे। सोमवार की शाम वह घर से निकल गए। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने मधवापुर गांव के सिवान में तुलसियापुर-रेड़वरिया मार्ग पर भुरकुल के पेड़ पर उसका शव लटका हुआ देखा। इसकी सूचना ढेबरुआ थाने पर दी गई। एसएचओ दुर्गा प्रसाद के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी धर्मा की तहरीर पर पुलिस छानबीन में जुटी गई है। मृतक सिर्फ बनियान और चड्ढी में था और उसके चप्पल व जूते भी नहीं दिखे। मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए ढेबरुआ थाने में तहरीर भी दी है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, पप्पू की शादी लगभग 15 वर्ष पहले तुलसियापुर गांव में धर्मा पुत्री चंद्रिका से हुई थी। तुलसियापुर निवासी मृतक के साले मनमोहन पांडेय ने बताया कि मृतक कर्मकांडी ब्राह्मण थे। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के मदरहिया में उनकी चेलाही थी। वहीं, उनका आना-जाना था। वह 19 जून को बलरामपुर जिले के पचपेड़वा और 24 जून को तुलसियापुर चौराहे के एक रिश्तेदार के घर शादी में आए थे। तब से वह इधर-उधर रह रहे थे। हमारे यहां से उनका कोई मतलब नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में ढेबरुआ एसएचओ दुर्गा प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed