{"_id":"6a5142d5e3d1627c130316f8","slug":"years-sentenced-for-non-intentional-murder-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-161078-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गैर इरादतन हत्या में 10 साल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गैर इरादतन हत्या में 10 साल की सजा
Sat, 11 Jul 2026 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अपर जिला व सत्र न्यायाधीश प्रथम मोहम्मद रफी गैर इरादतन हत्या के मामले की सुनवाई करते हुए दोषी पाए जाने पर आत्माराम लोधी निवासी कोटिया पांडेय थाना खेसरहा को सजा सुनाई। उसे 10 वर्ष के कठोर कारावास और 10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है। खेसरहा थाना में दर्ज गैर इरादतन हत्या के मामले उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज थी। सुनवाई में गवाहों और साक्ष्यों के बयान के अपर जिला एंव सत्र न्यायाधीश ने सजा सुनाई। संवाद
विज्ञापन