फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Yagya has great importance in Sanatan Dharma: Sadhvi Saraswati

सनातन धर्म में है यज्ञ का बहुत बड़ा महत्व : साध्वी सरस्वती

Wed, 18 Feb 2026 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 18 Feb 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Yagya has great importance in Sanatan Dharma: Sadhvi Saraswati
भवानीगंज। बढ़नी चाफा कस्बा के बरघाट स्थित हिंदू शक्ति स्थल मंदिर में आयोजित सनातन उद्घोष कथा के तीसरे दिन कथा वाचिका साध्वी सरस्वती ने कहा कि धार्मिक कर्मकांड सामाजिक एकता को बढ़ावा देता है। यज्ञ करने से मानव के सभी कष्ट व क्लेश दूर हो जाते हैं। सनातन धर्म में हजारों हजार वर्षों से यज्ञ की महत्ता को देखा जा सकता है।
विज्ञापन

कथा वाचिका ने कहा कि हमें अपने सनातन धर्म पर गर्व है, यह एक धर्म नहीं बल्कि मनुष्यों के मोक्ष का मार्ग है। पूरी दुनिया में सबसे पुराना धर्म यही है। आज सनातन की महत्ता पूरी दुनिया जानने लगी है।
विज्ञापन

सनातन को स्वीकार करने वाले धार्मिक कर्मकांड और यज्ञ की तरफ आकर्षित होकर अपने जीवन को सफल बना रहे हैं। इससे पहले प्रवचन के पूर्व आयोजन कमेटी ने देवी पाटन के महंत मिथिलेश दास, भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, नगर पालिका अध्यक्ष बलरामपुर धीरू सिंह का स्वागत पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया। चैयरमैन धर्मराज वर्मा ने सभी को मोमेंटो व अंग वस्त्र देकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed