फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   yaga will be summit in intermediate course

योग से बढ़ाएंगे रोग प्रतिरोधक क्षमता

Tue, 02 Feb 2021 10:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
yaga will be summit in intermediate course
योग से बढ़ाएंगे रोग प्रतिरोधक क्षमता
विज्ञापन

विद्यालयों में पाठ्यक्रम की तरह नियमित चलेगी योगाभ्यास की कक्षा
फिट इंडिया स्कूल के तहत चलेगी क्लास
विद्यालय स्तर पर बनेंगे खेल प्रशिक्षक
हर दिन देंगे फिटनेस का आधा घंटा डोज
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग रहता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित योग और व्यायाम बेहद जरूरी है। ऐसा विशेषज्ञों का मानना है। आने वाले समय को बेहतर बनाने के लिए विद्यालयों में योग और व्यायाम के लिए कक्षा चलेगी। योग और व्यायाम के जरिए बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करने की कवायद शुरू हुई है। शासन की ओर से माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित होने वाले विद्यालयों में फिट इंडिया के तहत नियमित 30 मिनट क्लास चलेगी। इस संबंध में स्थानीय स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है।
सरकार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विद्यालयों में कई परिवर्तन कर रही है, ताकि पढ़ाई के लिए अनुकूल माहौल बन सके। बच्चे सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित हो सकें। शिक्षा के साथ-साथ खेल को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से फिट इंडिया के तहत माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित होने वाले विद्यालयों में आधे घंटे नियमित योग और व्यायाम की क्लास चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में शासन की ओर से भी पत्र जारी हुआ है। इसके पीछे शासन की मंशा है कि विद्यालय स्तर पर यह कार्यक्रम क्लास की तरह से नियमित चलेगा तो काफी बदलाव आएगा। साथ ही बच्चों की सेहत भी सुधरेगी। डीआईओएस अवधेश नरायन मौर्य ने बताया कि शासन स्तर से पत्र आने के बाद विद्यालयों संचालकों को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन

विद्यालय स्तर पर शिक्षक देंगे प्रशिक्षण
आधे घंटे चलने वाले फिट इंडिया क्लास के लिए विद्यालय के ही एक शिक्षक को नामित किया जाएगा। जो खेल और योग के प्रति रुचि रखते हैं। वह नियमित क्लास में बच्चों को आधा घंटे योग और व्यायाम कराएंगे, ताकि उनकी फिटनेस अच्छी रहे और शरीर मजबूत हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो लाख से अधिक बच्चों को मिलेगा लाभ
जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर 201 विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इसमें राजकीय, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। इन विद्यालयों में कक्षा छह से इंटरमीडिएट तक के लगभग दो लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। ऐसे में फिट इंडिया मुहिम शुरू होने से इन्हें लाभ मिलेगा। ये प्रशिक्षित होंगे तो अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी योग और व्यायाम के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed