{"_id":"2b8a1945dc6c94d2c3e8102177c04c3c","slug":"yacht-rally-the-awareness-message-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौका रैली से दिया जागरुकता का संदेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौका रैली से दिया जागरुकता का संदेश
अमर उजाला/सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 25 Jan 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को ब्रह्मर्षि बावरा
विज्ञापन
सिद्धार्थ ममता गृह के बच्चों ने नौका रैली निकाली।समाज में जागरूकता का
संदेश देते हुए दर्जनों नौकाओं पर सवार होकर बच्चों ने रैली में हिस्सा
लिया।
नौका रैली में शामिल बच्चों ने जल-जंगल-जमीन से जुड़े मजदूरों व उनके परिजनों के प्रति सम्मानजनक रवैया अपनाने, समाज के सबसे पिछड़ी पंक्ति में बैठे परिवार व उनके बच्चों को शिक्षा-संस्कार से जोड़ने, प्राचीन सभ्यताओं की जननी नदी का प्रदूषण रोकने,गणतंत्र को सफल और सम्मानित बनाने के लिए बचपन को असहाय न रहने देने, तिरंगे का मान-सम्मान बढ़ाने को प्रेरित किया गया।
रैली में ममता गृह के संचालक चन्द्रेश शास्त्री ने कहा कि छह दशक बीतने के बाद भी देश का बड़ा तबका गणतंत्र के महत्व को नहीं समझ पाया है।
तंत्र के गणों को सम्मान देकर हम गणतंत्र का सम्मान बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि नदी की धारा अविरल है। इसी तरह जीवन भी अविरल है।इसे भी सत्कर्मों में निरंतर उपयोग करें।
कार्यक्रम में थानाध्यक्ष योगेन्द्र यादव, आशीष शुक्ला, महेन्द्र उपाध्याय, कन्हैया पासवान, श्यामनारायण चौबे आदि मौजूद रहे।