फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   xray machine will be insatlled in lotan chc

Siddharthnagar News: लोटन सीएचसी में लगेगी एक्सरे मशीन, मरीजों को मिलेगी सुविधा

Sat, 20 Apr 2024 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 20 Apr 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
xray machine will be insatlled in lotan chc
फोटो-
विज्ञापन

- पीएचसी नौगढ़ में आई एक्सरे मशीन, लोटन सीएचसी पर लगेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। लोटन सीएचसी पर जल्द ही डिजिटल एक्सरे मशीन लगाई जाएगी। एक्सरे मशीन लगने से मरीजों को 20 किलोमीटर चलकर जिला मुख्यालय नहीं आना पड़ेगा। इससे क्षेत्र के 50 हजार से अधिक लोगों को सुविधा मिलगी।
स्वास्थ्य विभाग में सीएचसी व पीएचसी पर लगाने के लिए डिजीटल एक्सरे मशीनें आईं थीं। इसमें नौगढ़ पीएचसी पर लगने वाली एक्सरे मशीन लोटन सीएचसी को दे दी गई। नौगढ़ पीएचसी का भवन कंडम घोषित हो गया है और उसे गिराने का आदेश भी हो गया है। ऐसे में लोटन क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत होगी। जिले में सात एक्सरे मशीने आईं हैं।
विज्ञापन

लोटन सीएचसी पर एक्सरे मशीन नहीं होने से लोगों को मेडिकल कॉलेज में एक्सरे करवाने के लिए आना पड़ता था। वहीं, इमरजेंसी सेवा में लोगों को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लोटन सीएचसी पर एक्सरे मशीन लगवाने के लिए कई बार मांग भी की गई थी। इससे लोगों को बेहतर सुविधा के लिए लोटन सीएचसी पर एक्सरे मशीन लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
वर्जन
नौगढ़ पीएचसी का भवन पूरी तरह से कंडम हो गया हैं। ऐसे में इसमें रखने से डिजीटल एक्सरे मशीन खराब हो जाती। लोटन सीएचसी पर एक्सरे मशीन नहीं होने से मरीजों को परेशानी होती थी। इसलिए एक्सरे मशीन लोटन सीएचसी पर भेजा जाएगी।
-डॉ. दिनेश चौधरी, प्रभारी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed