फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Xen's salary cut, the adverse enter AE

एक्सईएन का वेतन काटा, एई को प्रतिकूल प्रविष्ट

Sun, 24 Apr 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 24 Apr 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Xen's salary cut, the adverse enter AE
प्राकृतिक तथा मानव जनित आपदाओं से प्रभावी रूप से निपटने के लिए तैयारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय आवश्यक है। - फोटो : अमर उजाला
जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में हुई। शुक्रवार देर शाम हुई बैठक में नेशनल हाईवे और प्रधानमंत्री सड़क योजना की सड़कों की बुरी हालत पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सांसद ने निर्माण की गुणवत्तापूर्ण में तेजी जाने के निर्देश दिए। इस दौरान अनुपस्थित सरजू नहर खंड-बस्ती के एक्सईएन के अनुपस्थित रहने पर एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की गई। समुचित जवाब न देने पर सरजू नहर खंड-बलरामपुर के सहायक अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई।
विज्ञापन

सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का सही क्रियान्वयन होना चाहिए, ताकि जनता को उसका उचित लाभ मिल सके। यह सरकार की पहली प्राथमिकता भी है। अधिशासी अभियंता सरयू नहर खंड-बस्ती बैठक में उपस्थित न रहने के कारण सांसद ने कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय ने उनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। सहायक अभियंता सरयू नहर खंड-बलरामपुर से सांसद ने नहरों की सिल्ट सफाई के संबंध में जानकारी चाही गई, मगर सकारात्मक उत्तर न देने पर डीएम ने प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदन में जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर सरयू नहर खंड का सब स्टेशन इटवा तहसील में स्थापित हो इस संबंध में डीएम के माध्यम से शासन को पत्र प्रेषित करने को कहा गया। सांसद डुमरियागंज ने जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी को निर्देश दिया कि अब तक जनपद में जितने श्रमिकों का पंजीकरण हुआ है और जितनी साइकिलों का वितरण किया गया है उसकी सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया जाए।
प्रधानमंत्री जन-धन योजना के संबंध में केंद्र सरकार की गाइड लाइन प्राप्त होने के बावजूद लीड बैंक अधकारी द्वारा डीएम को न बताने पर सांसद ने नाराजगी जताई । जिला लीड बैंक अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया गया।
विधायक डुमरियागंज मलिक कमाल यूसुफ ने प्रधानमंत्री सड़क योजना की समीक्षा के दौरान सदन में सांसद को अवगत कराया कि डुमरियागंज की सड़क शाहपुर-सिगांरजोत, डुमरियागंज-बांसी की सड़क खराब स्थिति में है।

पांच वर्ष की गारंटी होने के बावजूद सड़क की स्थिति नहीं सुधर रही। सांसद ने अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई आरपी राम को सड़कों की मरम्मत का निर्देश मई के अंत तक पूरा करने का निर्देश दिया। विधायक शोहरतगढ़ के प्रतिनिधि उग्रसेन सिंह ने शोहरतगढ़ से बढ़नी मार्ग की स्थिति को उजागर किया। समीक्षा बैठक में राज्य सभा सांसद के प्रतिनिधि अफसर रिजवी, राजमधि पांडेय, ब्लाक प्रमुख खुनियांव तौलेश्वर निषाद, पीडी प्रदीप पांडेय, सीएमओ डॉ. जीसी श्रीवास्तव, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी सीपी गुप्ता, निर्माण खंड इटवा के आशुतोष मणि त्रिपाठी, बांसी भूपेश मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed