फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Would those who opened fire on Ram devotees build temples: CM Yogi

क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले मंदिर बनाते : सीएम योगी

Sun, 03 Oct 2021 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Would those who opened fire on Ram devotees build temples: CM Yogi
डुमरियागंज में विकास परियोजना का लोकार्पण और शिलान्यास करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले मंदिर बनाते : सीएम योगी
विज्ञापन

डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के मैदान में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 524 करोड़ रुपये की 342 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। मंच पर सीएम योगी पूरी तरह चुनावी मोड में दिखे। उन्होंने भगवान बुद्ध की धरती को नमन किया और जनता की नब्ज टटोलते हुए विकास एवं बेहतर कानून व्यवस्था की बातें कीं। श्रीराम मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए पूछा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलवाने वाले अयोध्या में भव्य मंदिर बनाते। क्या बसपा और कांग्रेस मंदिर का निर्माण करातीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने ‘रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे’ के नारे को चरितार्थ करते हुए करोड़ों हिंदुओं की आस्था के मंदिर का निर्माण शुरू कराया है। सीएम ने सपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि पहले सरकार में एक ही परिवार के लोग थे। उनके लिए उनका परिवार ही प्रदेश था। उन्होंने विकास नहीं, बल्कि दंगों को प्रोत्साहित कर प्रदेश की छवि धूमिल करने का कार्य किया। आज प्रदेश विकास की नई अंगड़ाई ले रहा है। प्रदेश सरकार 24 करोड़ जनता की उन्नति के लिए कार्य कर रही है। कोरोना काल में श्रमिक बाहर से लौटे तो उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाने के साथ पूरी मदद दी गई। सोचिए सपा, बसपा, कांग्रेस की सरकार होती तो कैसी स्थिति होती।
विज्ञापन

सीएम योगी ने कहा कि जब अच्छी सरकार आती है तो सुरक्षा की गारंटी देती है। अब कोई पर्व त्योहार में खलल नहीं डाल सकता। दंगा करने वालों की सात पीढ़ियां अपने नुकसान की भरपाई नहीं कर पाएंगी। वर्ष 2017 में गरीबों और सार्वजनिक संपत्तियों पर भू-माफिया का कब्जा हो जाता था। एंटी भू माफिया टॉस्क फोर्स बनाई गई है। अवैध भूमि पर बनाई गई हवेलियों पर बुल्डोजर चलाया जा रहा है। गरीब की भूमि पर कोई कब्जा नहीं कर सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेहरा देखकर नहीं दिया जाता है योजनाओं का लाभ
सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद उप्र में भूख से मौत नहीं हुई। किसान को आत्महत्या नहीं करनी पड़ी। पहले गरीब का राशन चंद परिवार खा जाते थे। अब गरीबों के हक पर कोई डाका नहीं डाल सकता। बिना चेहरा देखे ही जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

मेडिकल कॉलेज और बुद्ध सर्किट से उम्मीद
जनसंघ एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे माधव प्रसाद त्रिपाठी को याद करते हुए सीएम योगी ने कहा कि माधव बाबू के नाम पर शुरू मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र में छात्र-छात्राओं का प्रवेश होगा। बलरामपुर, आसपास एवं नेपाल के लोग यहां इलाज कराने आएंगे। बुद्ध सर्किट के लिए 37 करोड़ रुपये उपलब्ध करा दिए गए हैं। इससे भगवान बुद्ध की धरती पर पर्यटन का विकास होगा। उन्होंने कालानमक चावल को एक जिला एक उत्पाद प्रोत्साहन योजना में शामिल किया गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी ब्रांडिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed