{"_id":"65eb7aefdad78e12bb0e55c6","slug":"worshiped-lord-shiva-by-doing-jalabhishek-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-114038-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जलाभिषेक कर भगवान शिव का किया पूजन-अर्चन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जलाभिषेक कर भगवान शिव का किया पूजन-अर्चन
Sat, 09 Mar 2024 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 09 Mar 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। महाशिवरात्रि पर्व पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में जलाभिषेक कर विशेष पूजन-अर्चन किया। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए बेल पत्र, बैर, गन्ना, भांग, धतूरा चढ़ाया और मनवांछित फल की कामना की।
काफी संख्या में शिव भक्तों ने जिले की पवित्र नदियों के घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई और जल भर कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। शहर स्थित सिंहेश्वरी मंदिर परिसर में मौजूद शिवालय में भोर से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया, जो पूरे दिन तक चलता रहा।
शास्त्री नगर मोहल्ला स्थित शिव मंदिर में भक्तों ने भोलेनाथ को चल चढ़ाया और परिवार के खुशहाली की कामना की। वहीं, धेंसा क्षेत्र के सेमरा में मौजूद ऐतिहासिक पल्टन नाथ शिव मंदिर में शुक्रवार को पूरे दिन जलाभिषेक का सिलसिला जारी रहा। ऐतिहासिक व प्राचीन मंदिर होने के नाते इस स्थान के प्रति क्षेत्र के लोगों में काफी आस्था है।
विज्ञापन
भक्तों को कोई परेशानी न हो इसके लिए मंदिर व्यवस्थापकों के साथ पुलिस के जवान पूरी तरह से अलर्ट रहे। पूजन के बाद लोगों ने परिसर के बाहर लगे मेले का आनंद लिया और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।