फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Worship of mother in Gupta Navratri brings desirable fruits

Siddharthnagar News: गुप्त नवरात्र में मां की आराधना से मिलता है मनोवांछित फल

Sat, 21 Jun 2025 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Worship of mother in Gupta Navratri brings desirable fruits
गालापुर वटवासिनी महाकाली मंदिर। स्रोत विज्ञ​प्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भनवापुर। आषाढ़ मास में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन गुप्त नवरात्र की शुरुआत होती है। चैत्र नवरात्र और शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होती है। वहीं, गुप्त नवरात्र में देवी की दस महाविद्याओं की साधना की जाती है। इस दौरान तांत्रिक, अघोरी तंत्र मंत्र और सिद्धि प्राप्त करते हैं।
ऐसे में गुप्त नवरात्र का महत्व बहुत विशेष होता है। इस दौरान देवी की साधना करने से मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं। यह जानकारी देते हुए गालापुर वटवासिनी महाकाली मंदिर के व्यवस्थापक पं. डॉ. ठाकुर प्रसाद मिश्र ने बताया कि आषाढ़ मास 12 जून, बृहस्पतिवार से आरंभ हो चुका है। इस महीने में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो जाती है। पूरे वर्ष में चार नवरात्र आती है, जिनमें से एक गुप्त नवरात्र होती है। हिंदू धर्म में इन नौ दिनों का बहुत खास महत्व होता है। एक गुप्त नवरात्र माघ में भी आती है। मान्यता है कि ये नवरात्र सिद्धि और साधना के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती हैं। साथ ही, तंत्र मंत्र के साधक इन दिनों में विशेष रूप से साधना रखते हैं।
विज्ञापन

गुप्त नवरात्र लोगों के बीच ज्यादा प्रचलित नहीं है, जिसके पीछे का कारण यही है कि इसमें तंत्र मंत्र के साधक ज्यादा साधना रखते हैं। माना जाता है कि इस दौरान मां दुर्गा और उनकी 10 महाविद्याओं की पूजा करने से व्यक्ति को विशेष फल की प्राप्ति हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आषाढ़ मास गुप्त नवरात्र नियम : माना जाता है कि भूलकर भी गुप्त नवरात्र में तामसिक भोजन जैसे- मांस, प्याज, लहसुन आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed