{"_id":"e9a196900c37265d2e8d890dc17bfdb3","slug":"work-outs-stood-at-diploma-engineers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य बहिष्कार पर डटे रहे डिप्लोमा इंजीनियर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य बहिष्कार पर डटे रहे डिप्लोमा इंजीनियर्स
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 25 Feb 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न मांगों को लेकर सात दिनों से चल रहा डिप्लोमा इंजीनियर्स का कार्य बहिष्कार गुरुवार को भी जारी रहा। मुख्य सचिव के आश्वासन पर पूर्ण हड़ताल को टालते हुए कार्य बहिष्कार की अवधि को 1 मार्च तक बढ़ा दिया है। डिप्लोमा इंजीनियर्स ने कलेक्ट्रेट में धरना देकर मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
इस दौरान संघ ने मार्शल टीम गठित कर कई विभागों में साथी अभियंताओं के उपस्थिति की पड़ताल की। आरईएस, जलनिगम में उपस्थित अभियंताओं को टीम अपने साथ धरना स्थल तक लाई, जहां चेतावनी और अनुरोध के बाद उन्हें धरने में शामिल किया गया।
वेतन-भत्ता सहित अन्य सुविधाओं के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति की रिपोर्ट लागू कराने की मांग को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ 18 फरवरी से आंदोलन पर है।
पीडब्ल्यूडी, आरईएस, जलनिगम, विद्युत, नलकूप, सिंचाई सहित अन्य विभागों में कार्य बहिष्कार कर रहे डिप्लोमा इंजीनियर्स ने गुरुवार से पूर्ण हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी था।
विज्ञापन
बुधवार की रात मुख्य सचिव के मांगों को पूरा करने के लिए एक सप्ताह के आश्वासन पर नेतृत्व ने पूर्ण हड़ताल का फैसला वापस ले लिया। संघ अब 1 मार्च तक कार्य बहिष्कार जारी रखेगा।
इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं हुई तो 2 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर शुरू करेंगे। कलेक्ट्रेट में आयोजित धरने में संघ के जिलाध्यक्ष इं.एसएन पांडेय, इं. मुक्तेश्वर राय, एबी पटेल, अवधेश मणि त्रिपाठी, यादवेन्द्र यादव, विनोद विश्वकर्मा, जीपी गुप्ता, आरके सिंह, महेन्द्र कुमार, वीरेन्द्र कुमार, आरके प्रजापति, सीपीएन सिंह, दिनेश कुमार चंद्रा, अनिरुद्ध राय, सुनील भारती, आशीष कुमार, वरुण कुमार गुप्ता, आरएल सिंह, सुनील कुमार शाह, संजय कुमार, कालिका प्रसाद, ठाकुरदीन, दयाशंकर सिंह आदि शामिल रहे।