{"_id":"645bed85e65da320120ad104","slug":"wooden-pole-power-supply-siddharthnagar-news-c-7-1-160173-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: लकड़ी के पोल पर टिकी बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: लकड़ी के पोल पर टिकी बिजली आपूर्ति
Thu, 11 May 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 11 May 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
भारतभारी। हर माह करोड़ों रुपये वसूली करने वाला विद्युत निगम उपभोक्ताओं को सुविधा देने के नाम पर उदासीन बना है। हाल यह है कि डुमरियागंज क्षेत्र में कई जगहों पर बांस व लकड़ी के पोल सहारे ही बिजली आपूर्ति हो रही है।
क्षेत्र के हल्लौर गांव में झुके हुए पोल जर्जर तार के सहारे आपूर्ति होने से लोगों में डर बना हुआ है। लेकिन विद्युत निगम की लापरवाही व उदासीन रवैया ऐसा लगता है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। हवा का एक तेज झोंका आते ही पोल कभी भी गिर सकता है। पोल के आसपास बच्चों का खेलते रहते हैं। जिससे दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। लकड़ी का पोल पूरी तरह से सड़ चुका है, कभी भी किसी के ऊपर गिर सकता है। उपभोक्ता विद्युत निगम के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। लेकिन पोल नहीं बदला जा रहा है। उपभोक्ता मनोज गौतम, गादुर प्रसाद, लालता प्रसाद, राधेश्याम गौतम, गणपत गौतम, सुरेश गौतम, निब्बू लाल आदि ने पोल बदलने की मांग की है। लोगों ने कहा है कि जल्द पोल नहीं बदला गया तो समाधान दिवस में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।