फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   women win 13 seat

जिले के 14 में से 13 ब्लॉकों पर महिलाओं ने जमाया कब्जा

Sat, 10 Jul 2021 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
women win 13 seat
जिले के 14 में से 13 ब्लॉकों पर महिलाओं ने जमाया कब्जा
विज्ञापन

- ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सिर्फ एक सीट पर पुरूष ने दर्ज कराई जीत
- सिर्फ पांच सीट ही महिलाओं के लिए थी आरक्षित, आठ अन्य पर किया कब्जा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्घार्थनगर। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए हुए चुनाव में जिले के 14 ब्लॉकों में 13 पर महिलाओं ने कब्जा जमा लिया। मात्र एक ब्लॉक में पुरूष वर्ग ने जीत हासिल कर खाता खोला है। जबकि इनमें सिर्फ पांच सीटें ही महिलाओं के लिए आरक्षित थी।
नामांकन के दिन मात्र एक-एक पर्चा दाखिल होने से उसका ब्लॉक में ललावती चौहान, मिठवल में निशा चौधरी और बर्डपुर ब्लॉक में वंदना सिंह निर्विरोध निर्वाचित हो गईं। इसी के साथ खुनियांव ब्लॉक में एक पर्चा खारिज होने से रीता दुबे भी निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हो गईं। शनिवार को हुए मतदान में शेष बचे 10 ब्लॉकों में नौ पर महिलाओं ने कब्जा जमा लिया। इटवा में सूर्यमती पांडेय, बांसी में नीलम यादव, नौगढ़ ब्लॉक में रेनू मिश्रा, बढ़नी में मीनाक्षी चौधरी, डुमरियागंज में मानती शक्ति मणि त्रिपाठी, भनवापुर ब्लॉक में सुनीता उर्फ शशिकला ओझा, खेसरहा में पुष्पा, शोहरतगढ़ ब्लॉक में प्रीति यादव और जोगिया ब्लॉक में सावित्री देवी ब्लॉक प्रमुख पद पर निर्वाचित घोषित हुईं। जबकि एकमात्र लोटन ब्लॉक में ही पुरूष वर्ग से आशीष सिंह चुनाव जीतने में सफल रहे।
विज्ञापन

-----------------
पांच सीट थी महिला आरक्षित
जिले के इटवा, खुनियांव, डुमरियागंज महिला, जोगिया अनुसूचित जाति महिला और शोहरतगढ़ पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित थी। महिलाओं ने इनके अलावा आठ ब्लॉकों उसका बाजार, खेसरहा, नौगढ़, भनवापुर, मिठवल, बर्डपुर, बांसी, बढ़नी पर भी महिलाओं ने कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed