{"_id":"6b0b36e9b415ef17fa05da41","slug":"one-year-of-rigorous-imprisonment-for-the-convict-under-the-ndps-act-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-168960-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एनडीपीएस एक्ट में दोषी को एक साल का कठोर कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एनडीपीएस एक्ट में दोषी को एक साल का कठोर कारावास
Sun, 29 Nov 2026 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 29 Nov 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। एनडीपीएस एक्ट के मामले में दोषी पाए गए नेपाल के कपिलवस्तु जिले के कृष्णानगर थाना क्षेत्र के झंडेनगर वार्ड नंबर 12 निवासी रामकिसुन सोनकर को अदालत ने एक वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या प्रथम मोहम्मद रफी की अदालत ने ढेबरुआ थाने में दर्ज मादक पदार्थ अधिनियम के मामले की सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया। अदालत ने दोषी को एक वर्ष के कठोर कारावास और पांच हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। संवाद
विज्ञापन
