फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Women were taught the law

Siddharthnagar News: महिलाओं को पढ़ाया कानून का पाठ

Sun, 22 Feb 2026 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 22 Feb 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Women were taught the law
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जोगिया। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के देवरा बाजार में महिलाओं और बच्चियों के सशक्तीकरण मिशन शक्ति के तहत जनचौपाल आयोजित की गई। इसमें साइबर क्राइम और महिला संबंधी अपराधों के बारे में जानकारी दी गई।

थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि गांव, शहर, सड़क या स्कूल, कहीं भी बच्चियों को डरने की जरूरत नहीं है। किसी व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत 112 , 1090 या स्थानीय पुलिस को सूचना दें। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, एंबुलेंस सेवा 108, 102, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 सशक्तीकरण और महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी गई। साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में गांव के लोगों को जानकारी देते हुए एनसीपीआर पोर्टल और बैंक संबंधी होने वाले फ्रॉड की जानकारी और इससे बचाव के उपाय बताए। खुद की सुरक्षा और बचाव के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार से प्रदत किए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस दौरान छात्राओं को मिशन शक्ति की बुकलेट भी वितरित की गई। उप निरीक्षक आनंद शाही, प्रदीप उपाध्याय, पूनम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed