{"_id":"6622e2c66a4cd811b70ea418","slug":"women-were-made-aware-in-dastak-campaign-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-116090-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दस्तक अभियान में महिलाओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दस्तक अभियान में महिलाओं को किया जागरूक
Sat, 20 Apr 2024 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 20 Apr 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
भारतभारी। संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत गांव व घर-घर अभियान चलाकर शुक्रवार को नगर पंचायत क्षेत्र के लोहरौली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा में महिलाओं को जागरूकता किया गया। आशा प्रतिमा श्रीवास्तव ने दिमागी बुखार के प्रति गांव के लोगों को जागरूक किया। साथ ही साफ-सफाई, मच्छर जनित रोगों की जानकारी दी और उसके बचाव के तरीके भी बताए। सभी को बताया गया कि टीके के प्रति उदासीनता नहीं बरतनी है। आयु के अनुसार टीका लगने से उसका बहुत महत्व होता है और बीमारी दूर रहती है। इस दौरान दीपमाला, नीलम, सलोनी विमला, सुमन, हारमति, संगीता, मनीषा श्रीवास्तव, रीता, शकीला खातून, मेहरून्निसा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन