{"_id":"67b4c514bb86f5b83a08c690","slug":"women-players-created-history-by-winning-silver-medal-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-132639-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रजत पदक जीतकर महिला खिलाड़ियों ने रचा इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रजत पदक जीतकर महिला खिलाड़ियों ने रचा इतिहास
विज्ञापन
ढेबरुआ। खेल निदेशालय के तत्वावधान में ग्रीन पार्क स्टेडियम, कानपुर में आयोजित तीन दिवसीय वाॅलीबाल प्रतियोगिता में सिद्धार्थनगर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए सिद्धार्थनगर ने रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।
टीम ने 17 फरवरी को फाइनल मुकाबले में उप्र पुलिस टीम को कड़ी टक्कर दी। खेल के अंत में कुछ अंक से पीछे होने के बाद हार का सामना करना पड़ा, लेकिन प्रतियोगिता का उपविजेता बनकर जनपद का नाम रोशन किया है। विजेता और उपविजेता टीमों को कानपुर के पुलिस कमिश्नर निखिल कुमार ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस उपलब्धि पर पूरे प्रदेश और जनपद के विभिन्न खेल संगठनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए टीम को बधाई दी है।
प्रतियोगिता में नेहा गौड़, अंशिका सोनी, गायत्री, सुमन गौड़ और सोनी पासवान ने अपने खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम को उपविजेता बनने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संवाद