फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Women made aware to stop crime

अपराध रोकने के लिए महिलाओं को किया जागरूक

Sun, 19 Sep 2021 10:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
Women made aware to stop crime
अपराध रोकने के लिए महिलाओं को किया जागरूक
विज्ञापन

ककरहवा। मोहाना थाना क्षेत्र के झंगटी गांव में महिलाओं को जागरूक करने के लिए रविवार को महिला सशक्तीकरण व रक्षा कवच अभियान का आयोजन किया गया। महिला सशक्तीकरण, महिला सम्मान और समाज में बच्चों पर बढ़ रही हिंसा की रोकथाम पर बल दिया गया। महिला सुरक्षा के लिए बने कानून के बारे में जागरूक किया गया।
इस दौरान मोहाना के थानाध्यक्ष जय प्रकाश दूबे से महिलाओं ने सुरक्षा के बारे में सवाल किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला अपने सम्मान और आत्मरक्षा तथा अपनी शक्ति को पहचानें और निडर होकर आगे बढ़ें। महिलाओं को सरकार की ओर से चलाए जा रहे डायल 1090, 112, 181, 107 आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। महिलाओं को बताया गया कि थाने पर उनको जागरूक करने के लिए महिला हेल्प डेस्क भी है। किसी महिला को कोई भी दिक्कत हो तो वह थाने पर आ सकती है। महिला पुलिस कर्मियों की ओरसे उनकी हर तरह से मदद की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधान अरविंद तिवारी, चौकी प्रभारी ककरहवा शिवनारायण सिंह, दिनेश तिवारी, इंद्रजीत, ओमप्रकाश तिवारी, कांस्टेबल संजू यादव, खूश्बू सिंह, ज्योति पांडेय, प्रीति गुप्ता, जीवन माया श्रीवास्तव, बेबी त्रिपाठी, अंजलि गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed