फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Women got equal status in BJP government

Siddharthnagar News: भाजपा सरकार में महिलाओं को मिला बराबरी का दर्जा

Thu, 15 Feb 2024 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 15 Feb 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Women got equal status in BJP government
शोहरतगढ़ कस्बे में नारी शक्ति वंदन व शक्ति संवाद में सांसद व विधायक सम्बोधित करते हुए
शोहरतगढ़। कस्बे में बुधवार को भाजपा ने नारी शक्ति वंदन व शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि पहले महिलाएं असहज व असुरक्षित महसूस करती थी, समाज मे शिक्षा व सम्मान का अधिकार नही मिल रहा था, लेकिन भाजपा सरकार में महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर कर चल रही है। पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने बेटियों को संयुक्त भागीदारी का हक, मातृत्व वंदन योजना, उज्जवला योजना, महिला शक्ति केंद्र जैसी प्रमुख योजनाएं चलाकर उन्हें मजबूती देने का काम किया है।
विज्ञापन

विधायक विनय वर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कार्यक्रम में आईं महिलाओं का स्वागत करते हुए सरकार की नीतियों और योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। चेयरमैन उमा अग्रवाल ने महिलाओं के आर्थिक उन्नयन की जानकारी दी और उन्हें उपहार स्वरूप कंबल वितरित किया।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व चेयरमैन एसपी अग्रवाल, अरुण मिश्रा, साधना चौधरी, सरोज शुक्ला, रमेश मणि त्रिपाठी, रवि अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed