{"_id":"6a21dc53e4140da76b07add7","slug":"women-and-girls-were-made-aware-under-the-mission-shakti-campaign-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-159270-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक
Fri, 05 Jun 2026 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति फेज के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों, साइबर अपराध से बचाव और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने गांवों में चौपाल, बहू-बेटी सम्मेलन और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित कर महिला सुरक्षा से जुड़े विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।
थाना उसका बाजार क्षेत्र के ग्राम महुआ में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराध से बचाव और महिला हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया।
इसी क्रम में थाना पथरा बाजार क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को नए कानूनों, साइबर सुरक्षा, महिला अधिकारों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। थाना खेसरहा क्षेत्र के ग्राम मैथवलिया में बहू-बेटी सम्मेलन एवं साइबर जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
वहीं थाना ढेबरुआ क्षेत्र के ग्राम दुधवानिया खुर्द में महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव और हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया। उधर, जनपदीय एंटी रोमियो स्क्वाड ने मिशन शक्ति अभियान के तहत स्कूल-कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मंदिर परिसर और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने महिला दुकानदारों और स्थानीय लोगों से संवाद कर सुरक्षा संबंधी जानकारी जुटाई। चेकिंग के दौरान कोई अप्रिय स्थिति सामने नहीं आई। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं और बालिकाओं से किसी भी आपात स्थिति में 112, 1090, 181, 1930 समेत अन्य हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने की अपील की।