{"_id":"64c3f1c340eb142ffc0dd804","slug":"womans-death-in-suspicious-circumstances-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-2155-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत
Fri, 28 Jul 2023 10:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 28 Jul 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। लोटन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अजान में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। ग्राम अजान निवासी सोनू सिंह की पांच वर्ष पूर्व शैला से शादी हुई थी। ससुरालियों का कहना है कि एक वर्ष से शैला की तबीयत खराब थी।
बृहस्पतिवार रात अचानक उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने एंबुलेंस बुलाकर उसे सीएचसी लोटन में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ लोटन चंदन कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद