फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Woman's body found in Rapti river

Siddharthnagar News: राप्ती नदी के बीच मिला महिला का शव

Thu, 15 Aug 2024 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found in Rapti river
सकारपार। बांसी कोतवाली क्षेत्र के मटियरिया गांव के पूरब बुधवार शाम को राप्ती नदी के बीच धारा में एक महिला का उतराता हुआ शव मिला। सूचना पर पहुंची बांसी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वह सोमवार को बांसी के राप्ती नदी के पुल से छलांग लगा दी थी।
विज्ञापन

क्षेत्र के बांसी-पनघटिया बांध स्थित मटियरिया गांव के पूरब तरफ बुधवार शाम पांच बजे के करीब एनडीआरएफ की टीम बोट लेकर धानी की तरफ से बांसी की ओर जा रही थी। अभी वह मटियरिया गांव के पूरब राप्ती नदी में पहुंची हुई थी कि अचानक बीच नदी में तैरता हुआ एक शव दिखाई दिया। एनडीआरएफ की टीम ने शव को नदी से बाहर निकाला। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस के साथ डायल 112 पर दी। मौके पर बांसी कोतवाली प्रभारी बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी अपनी टीम के साथ पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में बांसी कोतवाली प्रभारी बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि मौके पर मृतिका के परिवार के लोग उपस्थित हो गए।
---

शव की हुई पहचान

मध्य प्रदेश राज्य के भिंड जनपद के ग्राम खुर्द की रहने वाली मनीषा (24) पत्नी राहुल के रूप में लाश की पहचान की गई। मृतिका पति के साथ रोजी रोजगार के सिलसिले में बांसी के राप्ती नगर वार्ड में रहती थी। बताया जा रहा कि वह सोमवार को बांसी के राप्ती नदी पर बने पुल से नदी में कूद गई थी। बांसी पुलिस ने गोताखोरों के सहयोग से शव को ढूंढने की कोशिश की लेकिन शव का पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed