{"_id":"66b7b71db3765f7fe00c3ad4","slug":"woman-who-went-to-graze-buffalo-dies-by-drowning-in-pond-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-122296-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: भैंस चराने गई महिला की ताल में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: भैंस चराने गई महिला की ताल में डूबकर मौत
Fri, 08 Nov 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 08 Nov 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बढ़या गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। स्थानीय थाना क्षेत्र के बढ़या गांव के दक्षिण स्थित ताल में भैंस चराने गई एक महिला की शुक्रवार देर शाम डूबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के बढ़या गांव निवासी अमरावती (51) पत्नी हरिद्वार बढ़या-भटगवा गांव के बीच स्थित ताल में शुक्रवार शाम को भैंस चराने गई थी। इसी दौरान वह ताल में डूबने लगी। डूबते हुए देखकर लोग उसे किसी तरह से बाहर निकालकर मझौवा स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राइवेट चिकित्सक ने उसे जिला चिकित्सालय ले जाने की सलाह दी। लेकिन जब लेकर जाते महिला की मौत हो गई। अमरावती की एक पुत्री है, जिसकी शादी हो गई है और उसके दो बच्चे हैं। जो यही ननिहाल में मां के साथ नाना व नानी के घर पर रह रहे हैं। इस संबंध में एसओ इटवा श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि लाश शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।