फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Woman tries to commit suicide over land dispute

Siddharthnagar News: जमीन के विवाद में महिला ने की आत्मदाह की कोशिश

Mon, 14 Jul 2025 12:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Woman tries to commit suicide over land dispute
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के परसोहिया गांव की एक महिला ने शनिवार को जमीन विवाद में सुनवाई न होने से परेशान होकर आत्महत्या के इरादे से स्वयं पर पेट्रोल छिड़क लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह से उसे बचाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस महिला को लेकर थाने चली गई। घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में है।
शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के परसोहिया निवासी सुनीता जहां रहती थीं, वह जमीन विवादित थी। उस स्थान पर एक मंदिर भी बना था और जिसे एक व्यक्ति ने दूसरे के हाथ बैनामा कर दी। सुनीता मंदिर के पास एक झोपड़ी डाल कर रह रही थीं। जमीन खरीदने वाले ने जेसीबी से उसकी झोपड़ी हटा दी। इसके बाद वहां महिला से विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि मंदिर में जो साधू रहते थे, उन्होंने उसे वसीयत कर दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कागज मांगा तो वह नहीं दिखा सकी। पुलिस महिला को समझा कर चली गई। दोपहर बाद महिला पांच लीटर के गैलन में पेट्रोल लेकर पहुंची और आत्महत्या करने की नियत से खुद पर डाल लिया। जमीन पर काम कर रहे लोगों ने महिला को अपने ऊपर पेट्रोल डालते देख लिया तो दौड़ कर पहुंच गए। वह माचिस से आग लगाती इससे पहले उसे बचा लिया और पुलिस को सूचना दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बिंदेश्वरी मणि पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और महिला को हिरासत में लेकर थाने चले आए। एसएचओ बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने कहा कि महिला जबरन दूसरे की जमीन को अपनी बता रही है। उसके पास जमीन के संबंध में कोई कागज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed