फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Woman shot dead by bike-borne miscreants in Nepal

Siddharthnagar News: नेपाल में बाइक सवार बदमाशों ने महिला को गोली से उड़ाया

Mon, 24 Jul 2023 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 24 Jul 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Woman shot dead by bike-borne miscreants in Nepal
सिद्धार्थनगर। सीमा से सटे नेपाल के धनुषा जिले में शनिवार रात बाइक से आए बदमाशों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने दो गोलियां चलाई है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं, नेपाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। शव की पहचान भी नहीं हो पा रही है। बदमाशों के भारतीय सीमा की ओर भागने की चर्चा आसपास के लोग कर रहे हैं।
विज्ञापन


सीमा से सटे नेपाल के धनुषा जिले के धनुषा में शनिवार रात तकरीबन साढ़े आठ बजे एक महिला बाजार में घूम रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक से आए बदमाशों ने महिला पर गोली चला दी। दो गोलियों के लगने से वह जमीन पर गिर पड़ी और बदमाश भारतीय सीमा की ओर से भाग निकले। गोली चलते ही भगदड़ मच गई। कुछ देर बाद आसपास के लोग महिला के पास गए तो वह दम तोड़ चुकी थी। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने रात में कोशिश की। रविवार को पूरे दिन पहचान की कोशिश जारी रही। लेकिन शव की पहचान नहीं हो पाई। मृतका की उम्र तकरीबन 35 वर्ष है। महिला कहां से आई थी, हमला करने वाले कौन थे और क्यों किए। इस बात की जानकारी लेने में पुलिस टीम जुटी है। वहीं जनता के बीच महिला हमला होने से लोगों में दहशत है। इस संबंध में धनुषा के पुलिस अधीक्षक विश्वराज खड़का ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed