{"_id":"69419cecfc253480e203993c","slug":"woman-riding-a-bike-dies-after-being-hit-by-a-bus-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-150002-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
विज्ञापन
दुर्गावती। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
धेंसा। सदर थाना क्षेत्र के सनई चौराहा के पास एक बाइक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि एक को मामूली चोट आई है। बताया जा रहा है कि महिला और घायल व्यक्ति पति-पत्नी थे। हादसे के वक्त दोनों एक अस्पताल से घर आ रहे थे।
जोगिया कोतवाली क्षेत्र के महादेवा नानकार निवासी दुर्गावती (28) के ससुर का जिला मुख्यालय में ऑपरेशन हुआ है। वह पति शिवकांत के साथ दोपहर में बाइक से अस्पताल से घर लौट रहे थे। सनई चौराहे पर सुभाष चौक से पहले सिद्धार्थनगर की तरफ से आ रही सरकारी बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई, उसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, पति को मामूली चोट लगी थी, जिसका उपचार हुआ। मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। अस्पताल की ओर से इस मामले की जानकारी सदर पुलिस को दी गई थी।
0