फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Woman reached police station with husband's dead body

Siddharthnagar News: पति की लाश लेकर थाने पहुंची महिला

Thu, 20 Jun 2024 02:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Woman reached police station with husband's dead body
-पति को कर्ज देने वालों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

- डुमरियागंज नगर पंचायत के गांधी नगर वार्ड की रहने वाली है महिला

संवाद न्यूज एजेंसी

डुमरियागंज। नगर पंचायत के गांधीनगर वार्ड की रहने वाली एक महिला बुधवार को पति की लाश एंबुलेंस से लेकर डुमरियागंज थाने पर पहुंची। जहां उसने कुछ लोगों पर सूदखोरी व उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में पुलिस व महिला में बहस होती दिख रही है। किसी तरीके से पुलिस महिला को समझा बुझाकर घर भेजती है। वायरल वीडियो में पीड़ित महिला का आरोप है कि कुछ लोगों ने उसके पति को पैसा दिया था, जिसके बदले ब्याज के रूप में सोना लेते थे। इसी बीच पति की तबीयत खराब हो गई। सूदखोर घर आते थे, छेड़खानी भी करते थे। इसके संबंध में तमाम शिकायतें कीं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

इसके साथ ही सूदखोरोंं के जरिये डुमरियागंज पुलिस ने भी उसके पति को थाने पर बुलाकर पूछताछ किया। एक दरोगा घर भी आए थे। इससे उसके पति को हार्ट अटैक हुआ। फिर भी उत्पीड़न कम नहीं हुआ। आखिरकार दोबारा हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। बुधवार को पति की मौत के बाद पत्नी लाश के साथ थाने पहुंची और न्याय की गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। हालांकि अमर उजाला अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष रमेश यादव ने बताया कि महिला का घर थाने के पीछे ही है। जहां जाते समय थाने के सामने रुक गई थी, जिसे समझा बुझाकर भेज दिया गया है। महिला द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed